आरा, फरवरी 26 -- संगठन विस्तार : हरेराम को मिली पंचायत सचिव की जिम्मेदारी जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड के उत्तरदाहां में आयोजित भाकपा माले के नौवें पंचायत सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि गांव की बुनियादी समस्याओं जैसे बदहाल सरकारी अस्पताल, शिक्षा के बाजारीकरण और सरकारी नौकरियों में बढ़ती ठेका प्रथा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला सचिव जवाहर लाल यादव ने कहा कि आज के दौर में जब सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं, तब एकताबद्ध होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना ही एकमात्र विकल्प है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए जिला कमिटी सदस्य शाहनवाज खान की देखरेख में 13 सदस्यीय पंचायत कमिटी का गठन किया गया। इसमें हरेराम को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन ऐपवा जिला सचिव इंदु सिं...