देहरादून, मई 28 -- बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में एक तीर्थ यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को संजय कुमार गुप्ता (44) पुत्र कृष्ण प्रसाद गुप्ता निवासी न्यू एरिया हामिदगंज शिव कुमार लाल रोड, डॉल्टनगंज पलामू, झारखंड यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए हुए थे। अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों व एसडीआरएफ द्वारा उक्त यात्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी में भर्ती कराया, जहां चिकिसकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी से पुलिस चौकी को सूचना भेजी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...