उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग: गांववालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो बच्चों की मां को भगाने का आरोप
उत्तरकाशी, अक्टूबर 5 -- उत्तरकाशी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम रोशन था और वह पेशे से मोटर मैकेनिक था। वह बीते दिनों गांव की एक विवाहित महिला को शादी के लिए भगाकर ले गया था। इससे गांववालों में आक्रोश था। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चिन्यालीसौड़ बधाण निवासी रोशन लाल (34) पुत्र स्व. नैननाल गांव के कुछ लोगों के साथ शनिवार शाम को कुटेटी बैरियर की ओर घूमने गया था। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने उससे मारपीट की। उन्होंने जख्मी रोशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- प्यार और रिश्ते का कत्ल: पति का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.