उत्तरकाशी, अगस्त 23 -- स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में झील बनने से गीठ पट्टी क्षेत्र के यमुनोत्री धाम सहित 12 गांव अलग थलग पड़ गए। यमुनोत्री धाम क्षेत्र व गीठ पट्टी क्षेत्र में आने-जाने के लिए एक यही सड़क मार्ग है, लेकिन गुरुवार को 4 बजे करीब स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर झील बनने से यहां यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल 4-5 फीट करीब झील में डूब गया, जिससे इस पुल से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और इस क्षेत्र का जिला एवं तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। स्यानाचट्टी के पास गुरुवार को गढगाड़ गदेरे से भारी मलवा व बोल्डर आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित हो गया और यहां यमुना पर अस्थायी झील बन गयी, जिससे यमुनोत्री हाईवे पर लगा स्यानाचट्टी कस्बा यमुना नदी पर बनी झील से जलमग्न हो गया। जहां गुरुवार शाम को स्यानाचट्टी के पास मोटर पुल 2 फीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.