वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका स्टेडियम में चल रही 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खेल प्रेमियों को रोमांच, ऊर्जा और जबरदस्त खेल कौशल देखने को मिला। प्रात:कालीन सत्र में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 21-18 से तथा महिला वर्ग में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 28-26 से हराया। वहीं, सायंकालीन सत्र में पुरुष वर्ग में पश्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 23- 22 से और महिला वर्ग में दक्षिण मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे को 30-23 से शिकस्त दी। इस दौरान देश के विभिन्न रेलवे जोनों और उत्पादन इकाइयों से आई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.