मुजफ्फर नगर, नवम्बर 29 -- उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी ने किसानों के गन्ने का 13 करोड से अधिक का भुगतान किया है। यूनिट हैड विकास ठाकुर ने बताया कि किसानों का भुगतान समय से किया जा रहा है। यूनिट हैड विकास ठाकुर ने बताया कि खाईखेडी चीनी मिल द्वारा सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य भुगतान 11 से 17 नवम्बर तक खरीदे गये गन्ने का 13.30 करोड कृषकों के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। वहीं कृषकों से अपील की गयी है कि अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर में आपूर्ति न करके अपना समस्त गन्ना चीनी मिल में ही आपूर्ति करें, जिसका भुगतान चीनी मिल द्वारा शीघ्र ही कर दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.