बिजनौर, अप्रैल 9 -- उत्तम शुगर मिल बरकतपुर का पेराई सत्र समाप्त हो गया। इस दौरान मिल ने 1.22 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मिल ने 24 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई की। जिस कारण किसानों और मिल प्रशासन को भारी नुकसान झेलना पड़ा। गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि 1.22 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करने के बाद उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र 2025-26 का समापन कर दिया गया। इस दौरान मिल ने 155 दिन पेराई की जो पेराई सत्र 2024-25 की तुलना में 23 दिन कम रहा। पेराई सत्र 2024- 25 में मिल ने 1.46 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। जबकि चालू पेराई सत्र में मिल ने लगभग 24 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई की। कम गन्ना उत्पादन के चलते मिल क्षेत्र के किसानों और मिल को करोड़ों का नुकसान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...