विकासनगर, अप्रैल 15 -- उत्तराखंड क्रांति दल के शहर कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर ने हरबर्टपुर नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उत्तम मेहरा को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हरबर्टपुर क्षेत्र के सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए दल की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नगर अध्यक्ष उत्तम मेहरा ने कहा कि नवगठित टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान देगी। घोषित कार्यकारिणी में कुलदीप त्यागी वत्स व कमल सिंह मेहरा को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार चाहर व सोहन दानी को सचिव, उज्जवल नेगी व नरेश ठाकुर को सह सचिव तथा अभिषेक निषाद व मनोज पुरोहित को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह भी पढ़ें- हरबर्टपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.