विकासनगर, मार्च 26 -- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उत्तम मेहरा को हर्बटपुर (पछुवादून) का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, लंबे समय से संगठन से जुड़े भूपेंद्र सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों पर खुशी जताते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर और सौरभ उनियाल ने दोनों नेताओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...