नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के दिन उत्तम नगर में मारे गए तरुण के परिवार से शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से सहयोग का आ‌श्वासन दिया। उधर परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि दी। इस हत्याकांड में पुलिस द्वारा आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे तरुण के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि हत्याकांड के आरोपियों को सरकार सख्त सजा दिलवाएगी। पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। उधर परिवहन मंत्री डां. पंकज सिंह ने सोशल मीडिया ...