नई दिल्ली, मार्च 13 -- दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी एक वीडियो जारी कर संदिग्ध बैंक खाते में लगभग 37 लाख रुपए जमा करा लिए गए। वायरल हुए इस वीडियो में लोगों से आर्थिक मदद मांगने वाला एक क्यूआर कोड था।क्यूआर कोड के जरिए ठगी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तम नगर हत्याकांड के संबंध में अफवाहें फैलाने और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कई सोशल मीडिया खातों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें वित्तीय दान मांगने वाला एक वायरल वीडियो भी शामिल है। 10 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें घटना से जुड़ी कहानियों का इस्तेमाल करते हुए लोगों से वित्तीय सहायता मांगने वाला एक क्यूआर कोड था। सत्यापन के दौरान पता चला कि पिछले दो दिनों में संदिग्...