नई दिल्ली, मार्च 8 -- उत्तम नगर में होली के दिन युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। पुलिस ने एक दिन पहले शनिवार को इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब तक इस मामले में एक नाबालिग समेत 7 लोगों को पकड़ चुकी है। इस वारदात के बाद इलाके में आगजनी हुई थी। अब रविवार को एमसीडी का बुलडोजर ऐक्शन सामने आया। एमसीडी टीम की ओर से आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ कार्रवाई का एक नया वीडियो सामने आया है। वहीं भाजपा ने इस ऐक्शन का स्वागत किया है।अब तक 7 दबोचे गए दिल्ली नगर निगम ने रविवार को आरोपी निजामुद्दीन की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया। वारदात होली के दिन हुई थी। कथित तौर पर एक गुब्बारे को लेकर झगड़ा हुआ था जो हिंसक झड़प में बदल गया। झड़प के दौरान एक युवक की कथि...