नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के व्यस्ततम मार्गों में शुमार नजफगढ़ रोड को जल्द ही सिग्नल और जाम मुक्त किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर इसके लिए रूप रेखा तैयार कर ली है। 6.50 किलोमीटर के कॉरिडोर से करीब 13 ट्रैफिक सिग्नल को बंद किए जाएंगे। उनकी जगह 12 यू-टर्न बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाएगी। यातायात पुलिस का मानना है कि यू-टर्न से निरंतर वाहन चलते रहेंगे। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी।यातायात पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में रोज वाहनों की गति धीमी होती है। ट्रैफिक सिग्नल की वजह से वाहनों के रुकने के कारण कई बार जाम के हालात बन जाते हैं। इस समस्या के निदान के लिए उत्तम नगर ट्रैफिक सिग्नल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.