नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली के उत्तम नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है जिसमें नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को इलाके के कई भोजनालयों को सील कर दिया। यह कार्रवाई 4 मार्च को होली के दौरान एक 26 साल के शख्स की हत्या के कुछ दिनों बाद की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की टीमों ने दिल्ली पुलिस की सहायता से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई की। उन्होंने बुलडोजर का इस्तेमाल करते हुए कथित अवैध ढांचों को हटाया और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन कर रही दुकानों को सील कर दिया। यह अभियान उत्तम नगर पुलिस स्टेशन परिसर के बाहर बने भोजनालयों की एक कतार को निशाना बनाकर चलाया गया। यह कार्रवाई जेजे कॉलोनी में परिवार और पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में 26 साल तरुण की हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है। पुलिस के अनुसार, होली के दौरान...