नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड के बाद दिल्ली नगर निगम ने प्रशासन के साथ मिलकर एक आरोपी के घर पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। रविवार को निगम ने बुलडोजर चलाकर आरोपी के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया। सुबह से ही इलाके में निगम की टीम पहुंच गई थी। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल अवैध निर्माण के खिलाफ की गई है, पूरे मकान को नहीं। मकान के अवैध रूप से बने हिस्सों को ही हटाया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के तहत की गई। पश्चिमी जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानसून से पहले नालों की सफाई और उन पर बने अवैध निर्माण को हटाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.