नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर इलाके में अब भी हाई अलर्ट जारी है। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है। हस्तसाल कॉलोनी सहित आसपास के बाजारों में सामान्य दिनों की तरह रौनक अभी लौट नहीं पाई है। कई दुकानों के शटर आधे खुले नजर आए, जबकि कुछ दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। बाजारों और गलियों में आम दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम दिखाई दी, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की सख्ती अभी भी जारी है, जिसके कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.