उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू हुआ दशलक्षण महापर्व
रांची, सितम्बर 16 -- रांची। जैन धर्म का पवित्र पर्युषण दशलक्षण महापर्व बुधवार को श्रद्धा के साथ आरंभ हुआ। रांची के दोनों जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अपर बाजार जैन मंदिर में पंडित प्रदीप शास्त्री पीयूष के सानिध्य में संगीतमय सामूहिक पूजन, मंडल पूजन और शास्त्र वाचन का आयोजन हुआ। दिगंबर जैन आचार्य 108 ज्ञेयसागर एवं मुनिश्री नियोग सागर जी महाराज के सानिध्य में विशेष प्रवचन हुआ। मुनिश्री नियोग सागर ने उत्तम क्षमा धर्म पर जोर देते हुए कहा कि क्रोध और प्रतिशोध ही अशांति का मूल कारण हैं, आत्मा का वास्तविक स्वभाव क्षमा और करुणा है। वहीं, श्रद्धालुओं ने वासुपूज्य जिनालय में शांतिधारा की। यह भी पढ़ें- अभिषेक, शांतिधारा व पूजा के साथ प्रारंभ हुआ उत्तम क्षमा धर्म दशलक्षण पर्व संध्या आरती के पश्चात जैन युवा जागृति द्वारा जिनवाणी पाठ प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.