उत्तम क्षमा धर्म की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगी क्षमा
मेरठ, सितम्बर 16 -- दशलक्षण महापर्व के अवसर पर बुधवार को दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म की विशेष पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मन, वचन और कर्म से हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की। साथ ही क्रोध का त्याग कर सभी जीवों के प्रति मैत्री और करुणा का भाव रखने का संकल्प लिया। जैन धर्म में दशलक्षण महापर्व के प्रथम धर्म उत्तम क्षमा को आत्मशुद्धि और संयम का प्रतीक माना गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: दशलक्षण के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पूजा विधि-विधान के साथ हुई पूजा के दौरान मंदिर परिसर धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा के संदेश को जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.