उत्तमपुरा में दो पक्ष भिड़े, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, मई 20 -- सैफई। थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुरा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुल सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण एक पक्ष से बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे गांव के जयचन्द्र, शीलू और प्रशान्त गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बृजेश, उनके पिता सुरेश चन्द्र और पुत्री दीक्षा घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
दूसरे पक्ष का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष से सरिता देवी पत्नी जयच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.