लातेहार, फरवरी 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लंका कोयल नदी से उत्खनित अवैध बालू से सड़क के कलवर्ट पुलिया का निर्माण कराने की सूचना मिली है। नदी से बालू के अवैध खनन को नही रोका जा रहा है। सम्बन्धित ठीकेदार के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नही हो रही है। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि कोयल नदी से अवैध बालू का खुलेआम खनन करने के बाद उसे सड़क के पुलिया निर्माण स्थल पर ले जाया जा रहा है।इसके बाद उक्त अवैध बालू से ही उस योजना का निर्माण कराया जा रहा है। जो गलत है। जबकि दूसरी नदी से चालान पर पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध है,लेकिन अवैध बालू नदी से खनन करा कर एक तरफ नदी का दोहन किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बालू टैक्स को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग विभाग के अधिकारियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्त...