गिरडीह, अप्रैल 11 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय अरखांगो में शुक्रवार को चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 6:45 बजे जब विद्यालय के सभी कर्मी पहुंचे, तो कार्यालय का ताला (कुंडी) टूटा हुआ और दरवाजा खुला पाया गया। कार्यालय का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो चुकी हैं। चोरी गए सामानों में मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरा कंट्रोलर, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर यूपीएस, दो सीलिंग फैन, साउंड सिस्टम, बायोमेट्रिक मशीन, सभी कक्षाओं की चाबियों का गुच्छा तथा आवश्यक कागजात एवं अन्य सामग्री मिलाकर लगभग एक लाख पचास हजार से अधिक कि चोरी शामिल हैं। घटना की सूचना तत्काल संबंधित ओपी प्रभारी, घोड़थम्भा को दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.