गिरडीह, मार्च 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधान सभा क्षेत्र के बरांय में संचालित उत्क्रमित हाई स्कूल को प्लस टू का दर्जा दिए जाने का मामला एक बार विधान सभा में उठा है। विधायक नागेन्द्र महतो ने मंगलवार को एक बार फिर इस मामले में विस में उठाते हुए इस विद्यालय को उत्क्रमित करते हुए प्लस टू का दर्जा दिए जाने की मांग की है। बता दें पिछले साल भी दिसंबर महीने में विधायक ने विधान सभा सत्र के शुन्य काल में इस मांग को उठाया था। चार महीने बीत जाने के बावजूद सरकार के द्वारा मामले में किसी तरह का संज्ञान नहीं लिए जाने पर विधायक ने चार महीने में एक बार फिर से इस मामले को विधान सभा में उठाते हुए उत्क्रमित हाई स्कूल बरांय को प्लस टू का दर्जा दिए जाने की मांग की है। विधायक के द्वारा इस मामले को विधान सभा सत्र में दूसरी बार उठाए जाने पर अब देखना है कि सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.