कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा। उत्क्रमित हाई स्कूल ढाब - पिहरा में एक दिवसीय जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, महिला एवं बच्चों के अधिकार तथा कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में अधिवक्ता के रूप में कुमार गौतम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मानव तस्करी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र को मजबूत, संतुलित और समावेशी बनाते हैं महिला अधिकार- डॉ. दिवाकर यह भी पढ़ें- सशक्त न...