गढ़वा, मार्च 9 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुनियादी सेमौरा को अपग्रेड करने के दो वर्ष बाद भी माध्यमिक स्तर के एक भी शिक्षक नहीं मिले। वर्तमान में भी उच्च प्राथमिक स्तर के भी एक भी शिक्षक नही हैं। स्कूल में नामांकित 688 बच्चे के पठन पाठन की जिम्मेवारी प्राथमिक स्तर के चार सहायक अध्यापकों के ऊपर है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर पंचायत मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व उपायुक्त को पत्र लिखते हुए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति व पदस्थापन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में है। हाईस्कूल के वर्ग 9 व 10 में 246 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में माध्यमिक स्तर के एक भी शिक्षक नही हैं । वर्ष 2026 में इस विद्यालय के प्रथम बैच के व...