रांची, मार्च 25 -- तमाड़,प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुआरसीनी में बुधवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे सजावटों से सजाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों अभिभावकों और स्थानीय गणमान्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में लोकनृत्य, समूह गान, देशभक्ति गीत तथा नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.