सीवान, मार्च 24 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना के अरंडा स्थित शिवालय मंदिर स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल हसनपुरा हिन्दी में रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय सामग्री की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में हेडमास्टर अशोक कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने लिए आवेदन थाने को दिया है। जिसमें बताया है कि 22 मार्च को हमलोग बिहार दिवस मना कर घर चले गए, जहां इस दौरान चोरों द्वारा विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर एमडीएम का बर्तन चुरा लिया गया। इसकी जानकारी सोमवार को विद्यालय 9:20 में पहुंचे तो विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा हुआ पाया और जहां 2 डेक गायब था। उन्होंने उक्त चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.