अररिया, जनवरी 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के डुमरिया पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कबीर टोला सुंदरी में गुरुवार को विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा आमजनों को इन योजनाओं का समुचित लाभ देने व योजनाओं से संबंधित परिवादों के सम्यक निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, नल जल आदि की समस्या को लेकर आवेदन लिया गया और जल्द ही निष्पादन करने का भरोसा दिया गया। मौके पर बीडीओ नेहा कुमारी, बीपीआरओ अमित मिश्रा, बीएओ दिपेश साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...