गिरडीह, नवम्बर 27 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुंगलो प्राचीन मठ परिसर में निर्मित है। विद्यालय में 280 छात्र-छात्राएं और आठ शिक्षक हैं। विद्यालय में कमरे की कमी नहीं है पर जगह के अभाव में कमरे बेतरतीब ढंग से बने हुए हैं। विद्यालय में चहारदीवारी भी है बागवानी भी। सब्जियों की क्यारियां भी हैं। सब्जियों की हल्की फुल्की पर ऑर्गेनिक खेती विद्यालय प्रांगण में होती है। सब्जियों की क्यारियां जिस जगह है वहां विद्यालय के चार कमरे पुराने अत्यंत जर्जर हैं। प्लास्टर उखड़ गए हैं जिससे छत की छड़ें साफ झलकती हैं। विद्यालय की अध्यक्ष कंचन देवी और संयोजिका चिंता देवी हैं। विद्यालय ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर तरीके से चल रहा है लेकिन शिक्षक के अनुपात में छात्रों की संख्या कम है। विद्यालय के सचिव संदीप कुमार महतो ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.