अररिया, मई 12 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के हांसा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाँसा मुसहरी टोला में ढाई सौ बच्चों पर मात्र चार शिक्षक थे जिनमे तीन शिक्षक नौ बजे के बाद जनगणना कार्य मे चले जाते थे। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो थी। इस मामले को लेकर हांसा पंचायत के समाजसेवी सन्नी झा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय में जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बीईओ को आवेदन देकर समस्या से अवगत करवाया था। इस मामले को सोमवार को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद बीईओ गणेश कुमार ने उत्कमित मध्य विद्यालय हांसा मुसहरी टोला में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दिया है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को राहत देने की तैयारी बीईओ कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि जिला ...