किशनगंज, मार्च 11 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा के 45 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अररिया जिले के कोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से बस को उप मुखिया गोपाल मंडल और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव ललिता देवी ने भी हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। मौके पर सहायक शिक्षिका आशा कुमारी, वरीय शिक्षक अजय किशोर झा, सहायक शिक्षक सन्नी कुमार, नासिर आलम सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य रीता देवी, शकुंतला देवी, बिशन लाल मंडल तथा कई अभिभावक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.