उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनबीरवा में खेल प्रतियोगिता आयोजित
लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। तरवाड़ी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनबीरवा में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़, चम्मच दौड़, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों सहित प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए कॉपी, कलम एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- राज्य के 35 हजार से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों ने दिखाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.