कटिहार, मार्च 31 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दासग्राम भैसदीरा में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका सुलोचना कुमारी एवं शिक्षक डॉ.किशोर झा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत कर की गई। प्रधानाध्यापक पीताम्बर मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि सुलोचना कुमारी और डॉ.किशोर झा ने वर्षों तक विद्यालय में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई है।उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.