उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेरुआ पश्चिम में आयरन युक्त जल शुद्धिकरण सिस्टम बना शो पीस
कटिहार, मई 16 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेरुआ पश्चिम में बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया आयरन युक्त जल शुद्धिकरण सिस्टम अब केवल शो पीस बनकर रह गया है। विद्यालय परिसर में विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से आयरन मुक्त जल उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सिस्टम लगाया गया था। इसके तहत करीब आधा दर्जन नल, टाइल्स एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी की गई थी, ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि सिस्टम से शुद्ध पानी के बजाय दूषित एवं आयरन युक्त पानी निकल रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को प्रतिदिन इसी दूषित पानी का सेवन करना पड़ रहा है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.