किशनगंज, जनवरी 3 -- बिशनपुर। निज संवाददाता विभागीय निर्देशानुसार कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरामनी में गुरुवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य पर तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को पूरी, सब्जी,बुनिया व अन्य लजीज व्यंजन खिलाए गए। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बेलाल अहमद ने बताया कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। तिथि भोज के दौरान विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मकसूद आलम, पूर्व मुखिया मोजिब आलम सहित पोषक क्षेत्र के कई अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। लोगों ने सरकार और विद्यालय के इस पहल की सराहना की। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बेलाल अहमद, सहायक शिक्षक अली असगर, जयंत कुमार दास, इंदरदीप नारायण, हुस्न हेना रूमी, नाजिया परवीन, पाकीज़ा बेगम, प्रधा...