चतरा, अप्रैल 11 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत अंतर्गत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे में आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को शनिवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई के समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन पर आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यादों, स्नेह और उम्मीदों से सजी एक ऐसी संध्या थी, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज, मुस्कान और हल्की उदासी के बीच सजा हुआ था। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया, मानो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया जा रहा हो। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंभू नाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.