सराईकेला, फरवरी 11 -- राजनगर : राजनगर प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित मघ्य विधालय कुवॅरदा मे आज बुधवार विश्व सेवा परिषद के और से बाल तस्करी विषय पर जागरुक कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम मे उपस्थित छात्र - छात्राए को परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चो को लालच प्रलोभन खाध्य सामग्री देकर गलत किस्म के लोगों की ओर से दुसरे लोगों के बीच बच्चो को लालच से बेच दिया जाता है । जो प्रशासन के स्तर से काफी खोजबीन के बाद मिलने का सम्भावना रहता है । इसीलिए अंजान व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए । अंजान आदमी का शक होने पर जानकारी स्थानीय थाना को दिया जाना चाहिए । मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश्वर महतो ,अंजना महतो आदि उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.