उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमनारी में बच्चों को मिले स्कूल बैग
हजारीबाग, मई 21 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमनारी में 217 स्कूली बच्चों के बीच बुधवार को बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भराजो पंचायत की मुखिया स्वस्तिका कुमारी और विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय उपस्थित रहे । उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को बैग सौंपे, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सरकार हर आवश्यक संसाधन मुहैया करा रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटन रवि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.