उत्क्रमित प्लस टू महुलिया उच्च विद्यालय में ग्यारहवीं में 50% बच्चे भी नहीं कराए नामांकन
घाटशिला, जून 23 -- गालूडीह। उत्क्रमित प्लस टू महुलिया उच्च विद्यालय में 11वीं कक्षा के नामांकन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय से इस वर्ष 173 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, लेकिन अब तक कला संकाय में केवल 76 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जबकि विज्ञान संकाय में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। नामांकन प्रक्रिया अभी जारी है। विद्यालय में प्लस टू स्तर के स्वीकृत शिक्षकों का पद शून्य है और चार प्रतिनियोजित शिक्षकों के सहारे पढ़ाई संचालित हो रही है। अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। कक्षाओं और कमरों की भी कमी है। प्रभारी संजीव कुमार पाल ने बताया कि कई विद्यार्थी नियमित उपस्थिति की अनिवार्यता के कारण नामांकन से बच रहे हैं। स्थानीय शिक्षाविदों ने चिंता जताते हुए कहा कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.