देवघर, अप्रैल 13 -- प्रखंड के विद्यालयों में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन किसी न किसी विद्यालय में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। रविवार रात प्रखंड क्षेत्र के पथरोल थाना अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गजियाडीह में विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली गयी है। विद्यालय सचिव तारकेश्वर रावत ने पथरोल थाना में आवेदन देकर बताया है कि 11 अप्रैल को 1 बजे विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अपने घर चले गए। जब दूसरे दिन विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में चोरी व तोड़फोड़, ताले तोड़कर हजारों का सामान पार चोरों द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने का सामान, 2 पंखा, 75 किलो चावल, 5 किलो दाल, 1 किलो सरसो तेल, एक स्टील ड्रम 45 गिलास, 45 कटोरा, विद्यालय में...