उत्क्रमित उवि दुगनी में मैट्रिक एवं इंटर संपूरक परीक्षा केंद्र
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- गम्हरिया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटर की संपूरक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी। यह परीक्षा 12 अगस्त तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुगनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को परीक्षा के पहले दिन वोकेशनल विषयों की परीक्षा होने के कारण केंद्र पर मात्र 11 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोपहर करीब एक बजे तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होने की जानकारी मिली है। परीक्षा को लेकर केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं। यह भी पढ़ें- जैक की मैट्रिक व इंटर संपूरक की परीक्षा शुरू यह भी पढ़ें- आरएसएसवाई कॉलेज का सेंटर झाखरा में बना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.