हजारीबाग, अप्रैल 8 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेडम में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। विद्यालय प्रबंधन कि ओर से कक्षा के अनुसार अलग-अलग समूहों में किट बांटी गई। इसमें वर्ग 1 व 2 के कुल 28 छात्र-छात्राओं को किट मिली। वर्ग 3 से 5 के कुल 55 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया और वर्ग 6 से 8 के कुल 61 छात्र-छात्राओं के बीच किट का वितरण हुआ।मौके पर मौजूद उपमुखिया मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इन सुविधाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यमुना करमाली ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की ...