गोड्डा, जनवरी 23 -- पथरगामा प्रतिनिधि । गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय तरडीहा, पथरगामा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीपीसी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं विद्यालय कर्मियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सी एच ओ तरुण कुमार शर्मा, पंकज कुमार एवं बिजेंद्र ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक नुकसान, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा इससे उत्पन्न होने वाले आर्थिक बोझ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू न केवल शरीर को खोखला करता है, बल्कि मानसिक संतुलन और पारिवारिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भ...