बगहा, दिसम्बर 18 -- श्रीनगर,एक संवाददाता तधावा लखनी बाजार स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने आए छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बीडीओ कर्मजीत राम तथा बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। छात्रों का आरोप है कि जब वे लाइब्रेरी में पढ़ने जाते हैं, उस समय कुछ शिक्षक वहां बैठकर मोबाइल पर रील देखते और भोजन करते रहते हैं। छात्रों में अभय कुमार, सूरज सिंह, टुनू कुमार, रौशन कुमार, आदित्य कुमार, सोनू कुमार, विशाल कुमार, इम्तियाज आलम ने कहा कि विरोध करने पर प्रधानाध्यापक विनय कुमार द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि लाइब्रेरी में आने वाले छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.