रामगढ़, अक्टूबर 1 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डाडीडीह में गुरुवार को सीआईएसएफ की ओर से विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा का ट्रेनिंग दिया गया। ट्रेनिंग में बच्चों और शिक्षकों को पटाखों से बचाव के उपाय बताए गए। ताकि संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। बताया गया कि बच्चों और शिक्षकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह ट्रेनिंग दिया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन दल के सदस्यों ने छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी विस्तारपूर्वक दी प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन टीम ने बच्चों को दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया। कार्यक्रम में फायर फाइटिंग क्...