बांका, मार्च 22 -- बांका, एक संवाददाता। बिहार दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को आरएमके खेल मैदान में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लखनौड़ी का दबदबा बरकरार दौड़, ऊंची कूद, रस्साकसी इन तीन खेल के आयोजन में विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन रहा। वर्षा कुमारी ऊंची कूद में प्रथम, अभिषेक कुमार ऊंची कूद द्वितीय,संजोली कुमारी 200 मिटर द्वितीय,यशोदा कुमारी 400 मिटर दौड़ द्वितीय, अमित कुमार 100 मिटर दौड़ में प्रथम, निशु कुमारी 100 मिटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,अन्य विभागों के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों के तादाद में मौजूद दर्शकों का ध्यानाकर्षण कर स्वर्ण पदक, सिल्वर पदक एवं रजत पदक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लखनौड़ी एवं संकुल लखनौड़ी का नाम कर परचम लहराया। नोडल शिक्षक राहुल के कुशल नेतृत्...