रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 8-22 मार्च तक जल महोत्सव के तहत जल संस्थान परिसर में विश्व प्लम्बर दिवस मनाया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने नल जल मित्र, प्लम्बर आदि को सम्मानित किया गया। बुधवार को जल संस्थान परिसर में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता तरुण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत जल जीवन मिशन पेयजल योजनाओं, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वत्रंत रूप से कार्य करने वालों नल जल मित्र, प्लम्बर, पम्प ऑपरेटर, सोलर मैकेनिक, इलैक्टीशियन, फीटर और रख-रखाव कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, उत्तराखंड जल संस्थान और उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.