गोपालगंज, जनवरी 29 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं व कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाओं व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में महिला पर्यवेक्षिका अंजू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, को-ऑर्डिनेटर मनीषा कुमारी, कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ प्रिंस कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं सुभावती देवी, कौशल्या देवी, रिंकू कुशवाहा, कल्पना देवी, गीता देवी, रंजू देवी, रीता देवी, मीना देवी व आरती देवी शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग की डीपीओ रंजना कुमारी ने कहा कि टेक होम राशन का वितरण लाभुकों का चेहरा मिलान कर ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए ...