नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी जिले में 106 पुलिसकर्मियों को शानदार प्रदर्शन, मेहनत व उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। विशेष सम्मान समारोह में पूर्वी जिला डीसीपी राजीव कुमार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में जिले के सभी एसीपी, एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीसीपी राजीव कुमार ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें प्रेरित करना है। इससे जवानों को भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता के साथ जनता की सेवा करने और पुलिसिंग के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.