सीतापुर, अगस्त 26 -- सीतापुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खैराबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक और मास्टर को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों को जुलाई माह के उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में खैराबाद के स्टेशन अधीक्षक कृष्ण कुमार थापा, स्टेशन मास्टर ऋषिकान्त और कांटावाला देशराज गोस्वामी शामिल हैं। इसके अलावा रमईपुर के स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार, पीपीगंज यार्ड के ट्रैक मेंटेनर कृष्ण बिहारी, सीतापुर के ट्रैक मेंटेनर रुपचन्द्र पाल व लोहार सुर...