अल्मोड़ा, मई 4 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी को श्रेष्ठ रिसोर्स पर्सन सीबीएसई देहरादून क्षेत्र के रूप में उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला है। डीपीएस हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव निदेशक और अन्य अधिकारियों ने उन्हें यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य डा. कृष्ण गोपाल अरोरा को सीबीएसई ने किया पुरस्कृत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...